जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी में दीक्षांत समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
उत्तम साहू
नगरी/ नगर के एक मात्र अंग्रेजी माध्यम की हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी की शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था बच्चों को दीक्षांत समारोह में परंपरागत पोशाक में डिप्लोमा और बैच हमारे मुख्य अतिथि श्री डड़सेना जी थाना प्रभारी नगरी और विशेष अतिथि श्री उमाशंकर तिवारी जी थाना प्रभारी सिहावा एवं बीएसएफ कंपनी कमांडर श्री संतोष द्विवेदी जी के द्वारा दिया गया ।अपने बच्चों के दीक्षांत समारोह में पालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संस्था के इस आयोजन की खूब प्रशंसा की। शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए चयनित छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के पदभार एवं शपथ ग्रहण का आयोजन भी संस्था द्वारा किया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित एसपीएल मुकुंद सोनी और जीपीएल कु.देवी सार्वा ने अपनी पूरी मंत्रिमंडल के साथ अनुशासन और निष्ठा की शपथ ली उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों को अनुशासन के गुण सिखाए सम्पूर्ण वर्दी में बच्चो के साथ बैठकर नन्हे बच्चो को गोद में उठाकर अथितियो ने उनका उत्साहवर्धन किया ।उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री डड़सेना सर स पत्नी उपस्थित थे श्रीमती डड़सेना मैम ने अपने मधुर वाणी से भजन गाकर दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जीनियस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री मोहन सोनी सर श्रीमती कंचन सोनी मैम डायरेक्टर ऐश्वर्या सोनी मैम एवं संस्था के एडमिनिस्ट्रेटर संतोष आग्लावे सर ने भी अपने उद्बोधन में उक्त आयोजन की प्रशंसा की और बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की अंत में संस्था के प्राचार्य श्री नीलचंद सिंह ने पालकों ,अतिथियों और समस्त शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।


