शास.उ.मा.वि अंवरी में छात्रों ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

0

 शास.उ.मा.वि अंवरी में छात्रों ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व


छात्र छात्राओं के द्वारा गुरुओं का स्वागत कर सम्मानित किया गया

उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी/ भखारा:- शा.उ.मा.वि अवरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ ,सरस्वती वंदना कक्षा 12वीं की छात्रा कु हिमानी , कु अंनशुमन कु तारिणी द्वारा व गुरुओं का स्वागत गीत कक्षा 11वीं कु भूमिका व कु छाया द्वारा अपने गुरुजनों का स्वागत कर तिलक लगाकर मंच पर ससम्मान आशन ग्रहण कराये , कु नोमिन यादव 11वीं , कु अर्चना यादव , शालिनी साहू 12वीं , डीगेश साहू , दीपक, मोहनीश , हिमेश , रुद्र साहू , विजयपाल , सुनील कुमार ,कु गीतांजलि, कु. रूपा साहू 11वीं ने अपने अपने स्पीच की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में मंच का संचालन कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय से हिमानी पाल ने किया।

 गुरु पूर्णिमा पर्व के इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये व गुरु के महत्व का वर्णन किये , सर्वप्रथम श्रीमती पी सिन्हा ने सभी को बताया कि हमारे सनातन धर्म में गुरु की महिमा का वर्णन है श्रीमती नंदनी सिन्हा ने सभी को अच्छे इंसान बनने की बात कही श्री एल बी साहू ने अपने पढ़ाये गुरुजन व माता-पिता का सम्मान करने श्री केशव लाल यादव सर ने कलाकार का उदाहरण देकर कलाकार के माध्यम से गुरु के महत्व को बताया , श्री आईं.आर.साहू ने ईश्वर की प्राप्ति का साधन माता-पिता व गुरु के चरणों में है चारो धाम बताया व संस्था के संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री पी.एन. साहू ने गुरुओ के सम्मान करने व उनके बातों पर अमल करने सभी छात्र छात्राओं से संकल्प भी लिये। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री पी.एन.साहू पूर्व प्राचार्य श्री आई.आर.साहू श्री केशव लाल यादव श्रीमती नंदनी सिन्हा , श्रीमती पी.सिन्हा , खोमलता घोघरे , कु गीता जांगड़े , श्री डी के साहू , श्री एल. बी.साहू एवं एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !