छत्तीसगढ़ की जनता को न्याय दिलाना है, प्रदेश की निकमी भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति जवाबदेही बनाना हैं, छत्तीसगढ़ में सुख शांति समृद्धि लाना हैं,

0

 

छत्तीसगढ़ की जनता को न्याय दिलाना है, प्रदेश की निकमी भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति जवाबदेही बनाना हैं, छत्तीसगढ़ में सुख शांति समृद्धि लाना हैं...गौरीशंकर पांडे 

 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करके कुंभ करण नीद में सोई भाजपा सरकार को उनके शफथ की याद दिलवाना हैं....


उत्तम साहू 

रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के संगठन इंचार्ज गौरीशंकर पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार चलाने में पुरी तरह से असफल हो चुकी हैं भाजपा सरकार के मंत्री सरकार बनाने के समय लिए गए अपने सांविधानिक उतर दायित्व के सपथ को पुरा करने में पुरी तरह विफल रहें हूं ,प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं बची है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं बलौदा बाजार में हुई घटना , चंद असामाजिक तत्व प्रदेश में कानून के रखवाले कलेक्टर,और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दिनदहाड़े आग के हवाले कर देते हैं और यह भाजपा सरकार मूक दर्शक बन कर उस घटना को देखते रहती हैं, प्रदेश की राजधानी रायपुर में रोज दिन दहाड़े लुट,चोरी, हत्या, बलात्कार की घटना,सरकार के नुमनदायियो के सामने हो रही हैं पर यह प्रदेश की भाजपा सरकार इसे रोककर जनता को न्याय दिलाने प्रदेश में सुख शांति लाने में पुरी तरीके से विफल हो गई हैं,आज प्रदेश की जनता का जान, माल, इज्जत प्रतिष्ठा पुरी तरीके से असुरक्षित हो गई हैं जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी को सरकार को उसकी कुभ करणी नीद से जगाने और प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेही बनाने के लिए दिनांक 24 जुलाई दिन बुधवार समय दोपहर 12 विधानसभा घेराव करने का निर्णय करना पड़ा,जिसका छत्तीसगढ़ प्रदेश की दो करोड़ जनता ने स्वागत किया हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के किसानों से अनुरोध करती हैं कि दिनांक 24 जुलाई दिन बुधवार समय दोपहर 12 स्थान मंडी गेट पंडरी रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होकर जय जवान,जय किसान के दायित्व का निर्वाह करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करवाने के लिए किए गए विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाएं।


                             

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !