आदिवासी अंचल की बेटी ओशिन नेताम का जेएनयू दिल्ली में चयन

0

 आदिवासी अंचल की बेटी कु.ओशिन नेताम का जेएनयू दिल्ली में चयन 

   परिजनों में हर्ष का माहौल.. शुभचिंतकों ने दी बधाई 


उत्तम साहू 

नगरी- धमतरी जिले के आदिवासी क्षेत्र नगरी सिहावा की बेटी ओशिन नेताम पिता महेन्द्र नेताम, माता दिनेश्वरी नेताम का चयन संस्कृत उच्च शिक्षा हेतु दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुआ है। ओशिन वर्तमान में संस्कृत-शास्त्री की पढ़ाई संस्कृत संस्थान, भोपाल से पूरी की है। 

बेटी की इस उपलब्धि पर गौरान्वित जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम और ग्राम पंचायत मुनईकेरा के सरपंच महेन्द्र नेताम ने बताया कि बचपन से ही बेटी ओशिन को वैदिक शिक्षा संस्कृत व गुरूकुल शिक्षा हेतु उड़ीसा भेज दिये थे। अपनी सफलता पर ओशिन ने बताया कि जेएनयू अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध  कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में से है। जेएनयू को भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना गया है। यहां पढ़ना हर छात्र का सपना होता है। उन्होंने माता पिता द्वारा दिये संस्कार और गुरुजनों के आशीष को सफलता का श्रेय दिया। ओशिन की सफलता पर भाई वात्सल्य, पारिवारिक सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !