भाजपा मंडल मगरलोड की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 

भाजपा मंडल मगरलोड की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक संपन्न

आगामी पंचायत चुनाव एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें -पिंकी शाह

                             उत्तम साहू 

मगरलोड/ प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देश पर भाजपा मंडल मगरलोड का बैठक भाजपा कार्यालय मगरलोड में प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह,मंडल प्रभारी राजेंन्द्र गोलछा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक की शुरुवात राष्ट्रीय गीत से प्रारंभ हुआ और राष्ट्रगान से समापन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के आसंदी से श्रीमती पिंकी शिवराज शाह ने कहा की कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनी है। केंद्र में एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एतिहासिक कार्य हुए हैं वहीं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पुरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है लेकिन दुसरी ओर विपक्ष हमेशा सरकार के विरुद्ध अनर्गल अफवाह फ़ैला कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। चुनाव के दौरान भी विपक्ष सरकार के विरुद्ध नेरिटिव फैलाने का प्रयास किया।आप सब कार्यकर्ता एक जूट होकर आगामी पंचायत एवं नगर पंचायत चुनाव जीताने के कमर कस कर तैयार हो जाएं। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव में जारी किए घोषणा पत्र में लगभग अस्सी प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से आप कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से पहली बार लोकसभा चुनाव में हम सब मगरलोड मंडल के पचहत्तर बुथों में लगभग साढ़े तीन हजार मतों से विजयी हुए हैं।आप सब बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहें। भारतीय जनता पार्टी में संगठन का कार्य निरंतर चलते रहता है।आप लोग प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा दिए कार्यक्रम को करते हुए संगठन को मजबूत करें।

बैठक राष्ट्रीय गीत के साथ प्रारंभ किया गया। बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का पठन,राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता परिवार से जिनका पिछले दिनों निधन हुआ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह,मंडल प्रभारी जिला मंत्री राजेन्द गोलछा,मंडल अध्यक्ष विजय यदु, मंडल महामंत्री रामायण सिन्हा,यवन साहू, मंडल उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रजापति,खिलेश साहू,दुर्गा साहू, मन की बात संयोजक जीवराखान साहू,पार्षद नरेश अग्रवाल, झमित सिन्हा,सहित लोकेश साहू, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य नंदिनी सिन्हा ,उर्वशी साहू, भानुप्रिया साहू,शांति देवांगन,रूखमणी साहू,भुनेश्वरी ठाकुर, गैंदा साहू, पदमनी साहू, अशोक साहू,मुरली सिन्हा,दिलीप सिन्हा,बेदम चौहान,योगेश्वर सिन्हा, झनेश्वर साहू,फग्गू धृत लहरे, हुकुमलाल सिन्हा,रोहित यादव , लोमश सिन्हा,शशिकांत ध्रुव,गजेंद्र साहू,वासुदेव साहू,पुराणिक ध्रुव,महेश सिन्हा,देवनारायण साहू,मस्त निर्मलकर,विमल ध्रुव,कमलसाहू,सुरेश चेलक,कोमल दीवान, ईशु साहू,तिलक साहू,खुबलाल साहू,रामकुमार साहू सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !