जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अगुआई में भाजपा मंडल बेलरगांव की बैठक सम्पन्न,

0

 जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अगुआई में भाजपा मंडल बेलरगांव की बैठक सम्पन्न, 


उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी/ भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक साहू सदन बेलरगांव में संपन्न हुई,मंडल कार्यसमिति की इस बैठक में प्रदेश संगठन के निर्देश पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रुपरेखा बनाई गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय,डा.शयामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।



 तत्पश्चात पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को विधिवत सम्पन्न कराने की अपील की, उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगामी दिनों में बहुत से कार्यक्रम तय किये है जिनके माध्यम से आम जनता से जुड़कर उनके समस्याओं को दुर कर सकेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित कर सकेंगे। बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि 21 जुलाई से 29 सितंबर तक होने वाले पार्टी कार्यक्रमों एवं धार्मिक राष्ट्रीय पर्वो में अपनी जिम्मेदारी के साथ सहभागिता तय करने की अपील की । आगामी पंचायत निकाय चुनाव के लिए तैयारी पर दिशा निर्देश दिए। 




मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कार्यसमिति बैठक का प्रस्ताव रखते हुए में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर 51 पेड़ लगाकर कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया।साथ ही शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।बेलरगांव मंडल प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला ने राष्ट्रपति का लोकसभा में अभिभाषण का वाचन किया गया। संचालन मंडल महामंत्री राकेश चौबे ने किया। जिसमें बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,बेलर मंडल प्रभारी नागेन्द्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, सिहावा विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, मंडल महामंत्री राकेश चौबे, मंडल उपाध्यक्ष मोहन पूजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, मंडल मंत्री विनय देवांगन मौर्यध्वज सेन, दीपक साहू, उमेश साहु,वैदकुमार गंजीर,मोनू साहु, चुम्मन साहु, सीमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे,भागवती सोरी, सुखचंद मरकाम, महेंद्र साहू, मनोहर सोनवानी,अकतु धुव, कीर्ति साहु, कोमल पटेल,गौपेद्र राठोर,हरिक समुद् सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !