घरेलू विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

0

  घरेलू विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार 




गरियाबंद/ गरियाबंद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीगांव में घरेलू विवाद के चलते बुधवार को पति ने आवेश में आकर अपने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। 

 जानकारी के मुताबिक पति पत्नी दोनों आदतन शराबी हैं, आए दिन शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट और हाथापाई होती रहती थी। 12 तारीख जेठौनी के दिन भी दोनों के बीच शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था। जिसमें लक्ष्मी को चोट भी लगी थी। इसके बाद 13 नवंबर बुधवार को फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस बार विवाद ज्यादा बढ़ गया और डीलेश्वर ध्रुव ने पत्नी को बुरी तरीके से पीट दिया। नशे की हालत में हुई मारपीट में लक्ष्मी को गंभीर चोट लगी, इसके बाद गंभीर अवस्था में लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति डीलेश्वर ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर में चोट के निशान थे। मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।


-

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !