मुख्यमंत्री साय आज राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल

0

 मुख्यमंत्री साय आज राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल 




रायपुर/ बेमेतरा जिले के ब्लाक मुख्यालय नवागढ़ के हाई स्कूल मैदान में 19 से 21 दिसंबर तक सतनामी समाज का समागम भव्य मेला प्रारंभ हो गया है। जिसकी तैयारी के लिए हाई स्कूल मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया है। वहीं नगर के चारों दिशाओं में विशाल गेट भी लगाया गया है। सतनामी समाज के द्वारा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम की शुरूआत सन् 2015 में प्रदेश के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा की गई थी। इसके बाद यह कार्यक्रम सन 2016, 2017, 2019, 2020, 2021 एवं 2022 में लगातार नवागढ़ में हो रहा है। नवागढ़ में बाबा गुरूघासीदास जयंती पंथी नृत्य प्रतियोगिता की पहचान आज पूरे देश में हो रही है। इसकी शुरूआत मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा किया गया था। 21 दिसंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। 



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !