छग राज्य वन सेवा संघ रायपुर का नव वर्ष मिलन समारोह कांकेर में संपन्न
वन आवरण वृद्धि के तहत पूरे भारत में छत्तीसगढ़ राज्य को मिला है प्रथम स्थान
उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
नगरी/ विगत दिनों कांकेर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के मुख्य आतिथ्य तथा श्री दिलराज प्रभाकर मुख्य संरक्षक कांकेर वृत्त कांकेर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ वन आवरण वृद्धि पर संगोष्ठी एवं नव वर्ष मिलन समारोह 2025 का आयोजन दिनांक 11.2025 किया गया, कार्यक्रम में प्रदेश के वन अधिकारी शामिल हुए, कार्यक्रम में छग राज्य वन सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष श्री एम.आर.साहू द्वारा वन विभाग की उपलब्धियों पर जानकारी दी गई की वन आवरण वृद्धि में छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे भारत में आई.एस.एफ.आर के 18 वें रिपोर्ट के अनुसार छतीसगढ को प्रथम स्थान मिला है, श्री साहू ने बताया कि भारत में कुल वन आवरण 25.17 प्रतिशत हो गया है पूरे भारत में 1445 वर्ग किलोमीटर में से वन आवरण वृद्धि छत्तीसगढ़ का 684 वर्ग किलोमीटर का योगदान है जंगल का कुल वन आवरण अब 44.67 प्रतिशत वन आवरण वृद्धि में एग्रोफॉरेस्ट्री का महत्वपूर्ण अंश है,इसका पूरा श्रेय आप लोगों को जाता है,
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वन संरक्षक कांकेर श्री दिलराज प्रभाकर द्वारा इसके लिए सभी शासन प्रशासन सहित फील्ड लेवल में कार्य करने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न संगठन एवं समितियों का महत्वपूर्ण योगदान बताया, उन्होंने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण टिप्स बताए जैसे फंड जनरेटकर जरूरत के अनुसार अधिकारियों की हित में वेलफेयर कार्य करना पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल द्वारा समय निकाल कर वन वृद्धि संरक्षण के संबंध में चर्चा करना, वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त करने बाबत प्रतिनिधित्व करना एवं संगठित होकर वन परिवार के रूप में कार्य करना आदि शामिल है,
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जे नेताम एसडीओ ने बताया गया कि वन आवरण में बढ़ोतरी के लिए निश्चित रूप से वन परिवार का प्लांटेशन एक टीम के रूप में काम किया तथा इस काम में महिला स्व सहायता समूह एवं लघु वनोंपंज समितियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, छ.ग राज वन सेवा संघ में उपस्थित एवं नवआगंतुक एसडीओ श्री सूर्यवंशी एवं श्री योगेश द्वारा फॉरेस्ट सेवा तथा संगठन में आने की खुशी जाहिर करते हुए नव वर्ष एवं वन आवरण वृद्धि में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान मिलने पर शुभकामनाएं व्यक्त कर अपना अनुभव साझा करते हुए हर्ष प्रकट किए, तत्पश्चात छग राज्य वन सेवा संघ के वृत्त प्रभारी श्री आर एस मांडवी एसडीओ नारायणपुर द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गोष्ठी एवं मिलन समारोह से संगठन की एकता को मजबूत करने के लिए आवश्यक बताया, आगामी कार्यक्रम छग राज्य वन सेवा के तत्वाधान में सरगुजा व्रृत में किया जाएगा,
कार्यक्रम का संचालन एवं तैयारी श्री आशीष कुमार कोट्रीवार एवं श्री मनोज विश्वकर्मा एसडीओ द्वारा किया गया प्रबंधन व्यवस्थापन की देखरेख श्री जसवीर मरावी एसडीओ कांकेर एवं श्री आर एस मरकाम एसडीओ कांकेर जगदलपुर वृत द्वारा की गई, छग रेंजर एसोसिएशन छसंगठन के प्रांताध्यक्ष श्री प्रकाश ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में संगठन एकता को मजबूत बनाने के लिए रेंजर तथा एसडीओ राज्य स्तरीय दोनों संगठनों को मिलकर कार्य करने का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों राज्य स्तरीय अधिकारियों की मांगे एवं दायित्व लगभग समान होने से मिलकर काम करने से हर दृष्टि से छग के वन वृद्धि के साथ-साथ वन अधिकारी कर्मचारी की समस्याओं का आसानी से निराकरण किया जा सकेगा,
इस नव वर्ष मिलन समारोह में वन वृत्त कांकेर रेंजर एसोसिएशन के प्रभारी श्रीधन लाल साहू एएल खूंटे,आईपी गेंद्र, मोना माहेश्वरी बी.के लकड़ा सुरेश पीपरे देवलाल दुग्गा रामनाथ सोरी टीआर मरई जितेंद्र साहू, प्रकाश कुमार नेताम, राजेश कश्यप एसडीओ साहबान तथा परिक्षेत्र अधिकारी गण तीर्थराज साहू ए.आर.खान रोशन साहू केजू राम कोरचे बीके लकड़ा, सुरेश पिपरे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे,