शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के साथ आज अंतिम दिवस पर महापूर्णाहुति संपन्न

0

 शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के साथ आज अंतिम दिवस पर महापूर्णाहुति संपन्न 



उत्तम साहू 

नगरी/सांकरा - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 शक्ति संवर्धन व राष्ट्र जागरण अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान सांकरा में 16 से 19 फरवरी तक आयोजित किया गया हैं।

प्रथम दिवस भव्य ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई। संध्या शांतिकुंज के प्रज्ञा पुत्रों द्वारा युग संगीत एवं प्रवचन हुआ। द्वितीय दिवस प्रातः योग ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, देव पूजन 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संगठनात्मक संकल्प, नारी सम्मेलन श्रीमती गायत्री बोदेले दीदी के द्वारा उद्बोधन संगीत एवं प्रवचन हुआ। तृतीय दिवस प्रातः ध्यान साधना प्रज्ञा योग गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यकर्ता गोष्ठी, युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे जिला गरियाबंद से आए प्रज्ञा पुत्रों एवं बहनों द्वारा संपन्न किया गया।

गरियाबंद के प्रज्ञा पुत्र टीकम साहू ने संबोधित करते हुए कहा आज के समय में युवा पीढ़ी अपने को दूसरों से अलग कैसे रखें अपने व्यक्तित्व को शानदार कैसे बनाएं।  माता भगवती भोजनालय की जिम्मेदारी कोंडागांव उत्तर बस्तर क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ता महाप्राण बाबूजी के मार्गदर्शन में 60 कार्यकर्ताओं ने संभाली। शर्मा आचार्य द्वारा चलाए जा रहे सप्त क्रांति आंदोलन की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    तृतीय एवं चतुर्थ दिवस कराए गए संस्कार यज्ञीय

 वातावरण में प्रतिदिन की तरह प्रातः योगाचार्यों द्वारा प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग व्यायाम से शुभारंभ किया गया। उसके बाद 51 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार जैसे पुंसवन संस्कार 45, विद्यारंभ संस्कार 450, दीक्षा संस्कार 45, यज्ञोपवीत संस्कार 09, नामकरण संस्कार 2, अन्नप्राशन संस्कार 05 एवं मुंडन संस्कार 14, विवाह वर्षगांठ 02 सहित 55 वैवाहिक दम्पति ने माल्यार्पण के साथ सात फेरे का नवीनीकरण संपन्न एवं सामूहिक गुरुदीक्षा 1200 आत्मीयत जनों को शौभाग्य प्राप्त हुआ। उसके बाद पूर्णाहुति कर वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी के न्यूनतम संकल्प एवं नशा निवारण संकल्प के साथ महाप्रसादी एवं शांतिकुंज प्रतिनिधि टोली की विदाई किया गया। कार्यक्रम हमारे मिशन से 90 से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं (प्रज्ञा पुत्रों) का सम्मान किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !