प्रतिष्ठित समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे..पोथला प्रसाद नायडू

0

प्रतिष्ठित समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे..पोथला प्रसाद नायडू



अतुल सचदेवा - नयी दिल्ली दिनांक 25 मार्च 2025 -

 आज दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए पोथाला प्रसाद नायडू राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिबा राव फूले आल इंडिया एसोसिएशन राजेंद्र नगर नई दिल्ली कहा केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि वह प्रतिष्ठित समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे। देश के सभी वर्गों के "लोगों ने लंबे समय से फुले को दी गई महात्मा की उपाधि को मान्यता दी है। भारत रत्न उनकी विरासत को राज्य की औपचारिक मान्यता होगी।" उन्होंने कहा कि केवल दो लोगों - महात्मा ज्योतिराव फुले और महात्मा गांधी - को 'महात्मा' की उपाधि से सम्मानित किया गया था, जो राष्ट्र के लिए उनके अद्वितीय योगदान को दर्शाता है

पोथला प्रसाद नायडू ने कहा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी व्यक्ति के रूप में तथा विशेष रूप से महिलाओं और हाशिए के समुदायों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए याद किया जाता है। पोथला प्रसाद नायडू ने कहा मैं अपने सभी मित्रों साथी छात्रों के साथ लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से इस बारे में बातचीत करेंगे , प्रतिष्ठित समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !