सीएम विष्णुदेव साय का कल हो सकता है दुगली आगमन.. अटकलें तेज
उत्तम साहू
नगरी / प्रदेश में 1 अप्रेल 2025 से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है जिसका समापन 31 मई 2025 को होना है। इसी क्रम में नगरी के ग्राम दुगली में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री के दुगली पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार की व्यवस्था को देखने विभिन्न जिलों में पहुंचकर बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हो रहा है,और सुशासन तिहार की व्यवस्था और उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की जा रही है। अब तक मुख्यमंत्री प्रदेश के अनेक जिलों के गांवों में पहुंचे और सुशासन तिहार की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया है। इसी कड़ी में ऐसी खबर है कि 31 मई को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का धमतरी आगमन संभावित है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है परंतु राजनीतिक हल्कों में इसकी सुगबुगाहट देखी जा रही है।