धमतरी पुलिस ने 2 और अन्य बदमाश के विरुद्ध भी प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर,भेजा गया जेल

0

 

धमतरी पुलिस ने 2 और अन्य बदमाश के विरुद्ध भी प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर,भेजा गया जेल

देर रात अनावश्यक बैठ कर अड्डे बाजी,चाकूबाजी, नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार रहेगी जारी



उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों, देर रात्रि घुमने वाले,नशा खोरी,अड्डे बाजी,चाकू बाजी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली धमतरी द्वारा कल रात्रि में भी अलग-अलग टीम बनाकर शहर के संदिग्ध स्थलों मकेश्वर वार्ड स्टेशन पारा,मकई चौपाटी, जालमपुर,बिलाईमाता के पीछे सुनसान जगहों में घुमकर कर पेट्रोलिंग किया गया,पेट्रोलिंग के दौरान कल रात्रि में शहर में शांति भंग कर घुमते हुए 02 और बमामाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170/125,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

     ‌ ‌ बदमाशों का नाम

(1) सुमित साहू पिता भालेश्वर साहू उम्र 19 वर्ष,साकिन हटकेश्वर कॉलोनी सर्वोदय स्कूल के पास धमतरी,(2) अजय रजक पिता सोहन लाल रजक उम्र 27 वर्ष साकिन रिसाई पारा धोबी चौक धमतरी

धमतरी पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अपराधिक तत्वों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !