एन.एस.यू.आई के द्वारा शिक्षा बचाओ हुंकार रैली 20 जून को धमतरी में
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेसी नेता होंगे शामिल
उत्तम साहू
नगरी/ युक्तियुक्त करण के खिलाफ कल 20 जून को एन.एस.यू आई.धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में "छात्रों की हुंकार न्याय की पुकार" शिक्षा बचाओ हुंकार रैली रैली का आयोजन किया गया है, यह रैली 20 जून को 11 बजे लक्ष्मी निवास के पास से कलेक्टर कार्यालय तक जाएगा,इस रैली में सिहावा विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों के साथ कार्यकर्ता शामिल होंगे।