कन्या शिक्षा परिसर दुगली : कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन 24 जून तक आमंत्रित..चयन परीक्षा 26 जून को

0

 

कन्या शिक्षा परिसर दुगली : कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आवेदन 24 जून तक आमंत्रित..चयन परीक्षा 26 जून को 



उत्तम साहू 

धमतरी 20 जून 2025/ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आगामी 26 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय श्रृंगीऋषि अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 24 जून तक अधीक्षक, आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर दुगली के कार्यालय में जमा कर सकतीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सादे कागज में आवेदन पत्र, बायोडाटा, आवेदिका का नाम, पिता का नाम, जाति, जन्म तिथि, निवास स्थान, पांचवीं में उत्तीर्ण संस्था का नाम और प्राप्त ग्रेड, कक्षा पांचवीं की अंकसूची जमा करना होगा। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर दुगली पूरी तरह आवासीय है। यहा वर्तमान में पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं। इस परिसर में पढ़ने वाली छात्राओं को 750 रूपये शिष्यवृत्ति और पोषण आहार के लिए 60 रूपये प्रति छात्रा की दर से हर माह दी जाती है। यहां प्रवेश के लिए पांचवीं मे कम से कम ंबी-ग्रेड प्राप्त करने वाली छात्राएं पात्र होंगी। परिसर में प्रवेश के लिए 80 प्रतिशत सीट अनुसूचित जनजाति, 15 पतिशत अनुसूचित जाति और 5 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !