आदमखोर तेंदुआ पिंजरे मै कैद, 6 लोगों पर कर चुका था हमला, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

0

  आदमखोर तेंदुआ पिंजरे मै कैद, 6 लोगों पर कर चुका था हमला, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता



उत्तम साहू 

कांकेर/ कांकेर जिले के दुधावा इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ आंछीडोगरी क्षेत्र में पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी सफलता मिली है, कि यह तेंदुआ 2024 से अब तक कुल 6 ग्रामीण और बच्चों पर हमला कर चुका था।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से आदमखोर तेंदुआ के आसपास होने की खबर विभाग को लगातार मिल रही थी। जिसकी निगरानी के लिए 20 कैमरे लगाए गए थे। लोग अपने आप को खतरे की जद में जानकर दहशत में जीने को मजबूर थे। जिसे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। बताया जा रहा है दुधावा क्षेत्र में तेंदुआ के हमले की 6 घटनाएं हो चुकी है। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी।विभाग के अनुसार पकड़े गए तेंदुआ का उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष है। इलाके में और भी तेंदुए मौजूद है।



 


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !