जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद् की बैठक

0

 

जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद् की बैठक

बैठक में 44 करोड़ 30 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का हुआ अनुमोदन


उत्तम साहू 

धमतरी 23 जून 2025/ सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और सांसद कांकेर श्री भोजराज की उपस्थित में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 44 करोड़ 30 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम सहित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पचांयत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा खनिज प्रभावित क्षेत्र के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डीएमएफ श्रीमती रीता यादव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासी परिषद की बैठक में अनुमोदित कार्ययोजना का आय-व्यय एवं स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष में प्राप्त राशि, वर्ष 2024-25 में न्यास लेखों का लेखा परीक्षण कार्य कराये जाने की स्वीकृति, उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता के कार्यों का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !