धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान : नगरी के ग्राम बरबांधा और मगरलोड के परेवाडीह में आयोजित हुआ संतृप्तिकरण शिविर

0

 

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान : नगरी के ग्राम बरबांधा और मगरलोड के परेवाडीह में आयोजित हुआ संतृप्तिकरण शिविर

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत किया गया लाभान्वित 



उत्तम साहू 

धमतरी 30 जून 2025/ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगरी के ग्राम बरबांधा और मगरलोड के परेवाडीह में शिविर का आयोजन किया गया। बरबांधा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जिससे उन्हें पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय, और रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बरबांधा में आयोजित संतृप्तिकरण शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सुधार एवं नए आवेदन, पेंशन योजनाओं की जानकारी, स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीयन आदि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया


इसी तरह मगरलोड के ग्राम परेवाडीह में आयोजित संतृप्तिकरण शिविर में 10 लोगों का आधार कार्ड अपडेटःऔर अद्यतन किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 लाभार्थियों का पंजीयन, राशन कार्ड में 15 नए नाम जोड़े गए एवं एक नया राशन कार्ड जारी किया गया। इसी तरह 20 लोगों को जाति प्रमाण पत्रःजारी किया गया और 23 श्रमिकों का श्रम कार्ड पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 47 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांचः की गई। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !