धमतरी जिले के तीन पुलिस अधिकारियों को गरिमामय विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

0



धमतरी जिले के तीन पुलिस अधिकारियों को गरिमामय विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

दशकों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी, परिजन,साथी कर्मचारियों ने भी साझा किए यादगार अनुभव

 एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा-"आपकी सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है"



उत्तम साहू 

धमतरी/ जिला पुलिस द्वारा आज दिनांक 30 जून 2025 को तीन पुलिस अधिकारियों की अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सादगीपूर्ण, गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।

 सेवानिवृत्त अधिकारीगण

▪️(01) डीएसपी श्री भावेश साव भर्ती वर्ष: 14.07.1990 को उप निरीक्षक के पद पर सेवा अवधि: 34 वर्ष 11 माह

▪️ उल्लेखनीय पदस्थापनाएँ: बालाघाट, मंडला, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, दंतेवाड़ा, कांकेर, धमतरी, साथ ही रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद, अंबिकापुर जैसे आर.टी.ओ. कार्यालयों में सेवा की समापन पद: डीएसपी-धमतरी

▪️(02) उप निरीक्षक श्री उमाकांत तिवारी भर्ती वर्ष: 20.11.1981 को आरक्षक पद पर सेवा अवधि: 43 वर्ष 07 माह

▪️ उल्लेखनीय पदस्थापनाएँ: रायपुर, महासमुंद, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, धमतरी सेवा की समापन पद: थाना प्रभारी-भखारा

▪️(03) सहायक उप निरीक्षक श्री चंदूलाल मटियारा भर्ती वर्ष: 04.01.1983 को आरक्षक पद पर सेवा अवधि: 42 वर्ष 05 माह उल्लेखनीय पदस्थापनाएँ: जगदलपुर, रायपुर, धमतरी सेवा की समापन पद: सहा. उप निरीक्षक-धमतरी

सेवा अनुभवों का साझा कर हुआ भावुक माहौल

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की स्मृतियाँ साझा कीं-कैसे उन्होंने चुनौतियों के समय में विभाग के प्रति निष्ठा और कर्तव्यबोध को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि धमतरी जैसे शांत जिले में सेवा करना उनके जीवन का एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा है।


वहीं, साथ में ड्यूटी कर चुके अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन अधिकारियों के नेतृत्व में उन्होंने बहुत कुछ सीखा-चाहे वह अनुशासन हो, निर्णय क्षमता हो या मानवीयता का भाव। अनेक पुलिसकर्मियों ने अपने विचार साझा करते हुए यह कहा कि "इन अधिकारियों के साथ कार्य करना सम्मान की बात रही है।

       सम्मान और शुभकामनाएं

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सूरज सिंह परिहार ने तीनों अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं गिफ्ट साल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी और उन्होंने कहा की,आज के कार्यक्रम के आप लोग मुख्य अतिथि हैं,मैं आप सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्य से प्रभावित हूँ।आप लोगों ने पुलिस विभाग मे होते हुए, इतने खुश रहकर अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन किया है।आप सभी इतने साल सेवा किये है,ज्ञान और अनुभव के खान हैं।हम सभी आप लोगों का अनुभव का लाभ लेते रहेंगे।"आपकी सेवा और समर्पण आने वाली पुलिस पीढ़ियों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा है। आपने केवल कानून व्यवस्था नहीं निभाई, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का भाव भी स्थापित किया है।"

कार्यक्रम के समापन में रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर डीएसपी.सुश्री मीना साहू,सुश्री मोनिका मरावी,एसडीओपी. श्रीमती रागिनी मिश्रा, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई, निरी.(एम)अखिलेश शुक्ला, लक्ष्मी ध्रुव,उनि.(एम) चंद्रभूषण साहू एवं सेवानिवृत्त अधिकारी,एवं उनके परिवारजन, एसपी.ऑफिस के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं थाने के स्टॉफ सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। 

सभी ने हर्ष और सम्मान के साथ सेवा निवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगामी जीवन के लिए सुखद भविष्य की कामना के साथ विदाई दी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !