राजा रघुवंशी हत्याकांड: चौथा आरोपी भी अरेस्ट, हैरान कर रहे हैं खुलासे

0

 राजा रघुवंशी हत्याकांड: चौथा आरोपी भी अरेस्ट, हैरान कर रहे हैं खुलासे



इंदौर/ मेघालय में इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय डीजीपी आई. नोंगरांग ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपी पहले ही इंदौर से पकड़े जा चुके हैं. पुलिस के अनुसार, सोनम ने प्रेम प्रसंग के चलते यह साजिश रची. शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है.

इंदौर के एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया, "8 या 9 जून की रात को शिलांग पुलिस और इंदौर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया. हम पिछले 15-20 दिनों से शिलांग पुलिस के साथ लगातार संपर्क में थे. कल रात हमें सूचना मिली कि सोनम गाजीपुर में है. इस बीच शिलांग पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान कर ली थी. संयुक्त अभियान के दौरान तलाशी ली गई और राज कुशवाह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया."


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !