सिहावा क्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का बैठक ग्राम चर्रा में संपन्न

0

 सिहावा क्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का बैठक ग्राम चर्रा में संपन्न 

युवा और महिला प्रभाग की टीम ने बैठक का नेतृत्व किया



उत्तम साहू 

नगरी/ आ.ध्रु.गो.स.तह. नगरी सामान्य प्रभाग के आदेशानुसार चर्रा क्षेत्र में बैठक आयोजित किया गया, बैठक में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव के उद्बोधन के पश्चात बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा किया गया। इस दौरान युवा प्रभाग और महिला प्रभाग की टीम ने बैठक का नेतृत्व किया और सफल बनाया। जिसमें व्यावसायिक विकास,समाज के बच्चों की शैक्षिक विकास,आर्थिक विकास,शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने रीति नीति,रोटी बेटी,स्वरोजगार विवाह संस्कार,पर्यावरण, संस्कृति, नशामुक्त समाज बनाने के साथ ही सामाजिक नैतिकता पर विशेष चर्चा किया गया। चर्रा क्षेत्र में 6 से 7 ग्राम शामिल हैं, बैठक में सामाजिक एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति काफी शानदार रही, जिसमें तहसील सामान्य प्रभाग द्वारा दीए गए कार्यों का निर्वहन किया गया। साथ ही युवा प्रभाग के अध्यक्ष नरसिंग मरकाम के द्वारा मेघावी छात्र - छात्राओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया । वहीं गीतेश ध्रुव ने युवाओं और युवतियों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा किया ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !