धमतरी में शांति, और सुरक्षा के बीच श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

0

 


धमतरी में शांति, और सुरक्षा के बीच श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

 परंपरा का निर्वहन करते हुए एसपी ने भगवान जगन्नाथ की मूर्ति उठाकर अगवानी कर खींचा रथ,

उत्तम साहू 

धमतरी/ दिनांक 27.06.2025 को जिले में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुई। रथयात्रा हेतु पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। रथयात्रा के मार्ग में पड़ने वाली पतली संकरी गलियों को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे भारी भीड़ के बाद भी अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति चाकू बाजी,पाकेट मारी,भगदड़ जैसे घटना उत्पन्न नहीं हो सकी।



रथयात्रा की मार्ग काफी सकरी एवं तंग गलियों से होकर गुजरती है जो काफी चुनौतीपूर्ण था,जहां सम्पूर्ण मार्ग पर यातायात पुलिस और महिला बल की भी तैनाती रही। श्रद्धालुओं की लगभग 5000 की भारी भीड़ के बावजूद आयोजन पूरी तरह से व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



आमंत्रण को स्वीकारते हुए एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने रथयात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वयं रथ खींचा तथा रथ से भगवान श्री जगन्नाथ की मूर्ति को श्रद्धापूर्वक उतार कर अगवानी की  रथ खींचने वालों में SDM, SDOP, TI भी शामिल रहे l



धमतरी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय की सराहना की गई।


रथयात्रा ड्यूटी में डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, निरी.राजेश मरई,निरी. चंद्रकांत साहू, निरी. प्रमोद अमलतास, उनि. खेमराज साहू, आर.के साहू, बी०आर० सिन्हा, रविन्द्र साहू आदि का विशेष योगदान रहा l

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !