बोर वाहन, खाई में गिरा 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

0

 बोर वाहन, खाई में गिरा 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल




कवर्धा/ जिले से एक दर्दनाक हादसा हुआ है, कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वही पांच लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।


बताया जाता है कि, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। रास्ते में अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !