कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव की तैयारी जोरों पर ...नए पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

0

 कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव की तैयारी जोरों पर ...नए पदाधिकारियों का किया गया सम्मान 



उत्तम साहू 

नगरी/ 11 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है इस बार सावन महीने में शिव भक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना है। इसकी व्यापक रूप से तैयारी में कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट जुटा हुआ है। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि सावन महीने में मन्दिर को आकर्षक रूप से रंग बिरंगी आधुनिक लाइट से सजाने की व्यवस्था की जा रही है, कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के द्वारा सावन मास में प्रत्येक सोमवार को प्रसादी वितरण व सावन के अंतिम सोमवार को महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान दूर दूर से आने वालों कांवरियो के लिये सावन के अंतिम दो शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, सावन महीने में कर्णेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है दूर दूर से शिव भक्त कांवरियों का जत्था महानदी व बालका नदी के संगम स्थल सहित महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट से पवित्र जल लेकर कर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक पूजा अर्चना कर अपने गंतव्य को रवाना होते है। 

जिसकी तैयारी के लिये ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आहूत की गई जिसमे श्रद्धालुओं के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अनेक निर्णय लिया गया। मन्दिर के पुजारी विनोद गिरी गोस्वामी ने ट्रस्ट के नव मनोनीत पदाधिकारीयों को शाल भेट कर सम्मान किया गया। ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिये लड्डू प्रसादी प्रदान करना है जिसके कार्य सम्पादन हेतु तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसके प्रभारी रवि दुबे, निकेश ठाकुर, हनी कश्यप बनाये गए। दानदाताओ के सहयोग से हर सोमवार को भोलेनाथ की प्रसादी वितरित होनी है जिसके प्रभारी मोहन पुजारी ,रवि भट्ट,हनी कश्यप, दुर्गेश साहू बनाये गये है। 

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विकल गुप्ता , उपाध्यक्ष रवि दुबे,रवि ठाकुर कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सचिव भरत निर्मलकर सह सचिव रामभरोस साहू,मोहन पुजारी, पूजा प्रभारी योगेश साहू,रवि भट्ट,महेंद्र कौशल,हनी कश्यप, डोमार मिश्रा ,पुजारी विनोद गिरी गोस्वामी,छबि ठाकुर,राकेश चौबे आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !