छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के डी के यादव प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

0

 छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के डी के यादव प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित 

युवा प्रकोष्ठ से प्रवीण यादव एवं जीतेन्द्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संगठन में संघर्ष के साथ स्वयं के इच्छा शक्ति होना अति आवश्यक.. डी.के यादव 



                  उत्तम साहू नगरी 17 जुलाई 2025

नगरी/ छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय बैठक राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभा के सदस्यों से युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करने विशेष चर्चा कर सहमति प्रस्ताव के साथ पदाधिकारी का विस्तार किया गया, इसमें सभी जिले के युवाओं को लेकर नव पदाधिकारीयों का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश से धमतरी जिले नगरी ब्लॉक सिहावा क्षेत्र से दिनेश कुमार यादव वार्ड क्र 4 गाताभर्री, तुमड़ी बहार (नगरी) निवासी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया वही प्रवीण यादव सांकरा को प्रदेश सचिव एवं जीतेन्द्र यादव बठेना पारा धमतरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।


 धमतरी जिला से नेतृत्व करते हुए उद्बोधन में संगठन के विस्तार के संबंध में नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष डी के यादव ने कहा कि संगठन कि मजबूती के लिए उदाहरण पेश कर संगठित सामाजिक विचारधारा प्रदेश जिला संभाग क्षेत्र वार्ड की युवाओं को सशक्त दायित्व अधिकार को संगठित के संबंध में विस्तार से अपनी बातो को रखा जाएगा और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी पदाधिकारी को आगे आकर संगठित करना होगा,जिसमे सामाजिक संगठन वार्ड से लेकर प्रदेश तक युवाओं का भागीदारी हो प्रांतीय स्तर से जो जिम्मेदारी मिला है, समाज के विकास एवं उत्थान के लिए विश्वास कायम करने के साथ खरा उतरने की बात कहा।


प्रदेश पदाधिकारी की नियुक्ति मिलने पर यादव समाज युवा सक्रिय जिला संगठन मंत्री सिहावा क्षेत्र के उपाध्यक्ष जीवन यादव ने शुभकामनाएं देकर अवगत कराते हुये कहा कि यादव जी हमारे युवाओं का प्रेणा श्रोत है सामाजिक क्षेत्र मे वार्ड से लेकर प्रदेश स्तर तक कई पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और आज भी जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभा रहे है, समाज के अग्रणी होने पर समाज मे आगे आने का युवा साथियों को अवसर मिल रहा है, 

इस दौरान जोहन सिंह यादव ह्रदय यादव जिला अध्यक्ष जिला धमतरी योगेश यादव, रामेश्वर यादव जिला सचिव नंद यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र जीवन यादव उपाध्यक्ष सिहावा क्षेत्र शुभम यादव सभापति जनपद पंचायत नगरी सरवन यादव सचिव निरंजन यादव नंद यादव सिहावा संतोष यादव उपाध्यक्ष डोमेन्द्र यादव सह सचिव सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र कचरु यादव हिमांशु यादव,टिकेश्वर यादव रवि यादव देवचरण यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भोथली देवव्रत यादव नगरी धर्मेंद्र यादव मिडिया प्रभारी युवा, वरिष्ठ जनो शुभकामनायें मिला। 

सर्व यादव समाज के बैठक मे पश्रदू अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव, मीडिया प्रभारी तपेशवर यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेशवर यादव,सहित सभी जिलों से प्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !