ग्राम पंचायत सांकरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा.. जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा हुए शामिल

0

 ग्राम पंचायत सांकरा में निकाली गई तिरंगा यात्रा.. जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा हुए शामिल 

हर घर तिरंगा अभियान में आम नागरिकों से सहभागिता की अपील



                      पत्रकार उत्तम साहू 

नगरी / ग्राम पंचायत सांकरा सरपंच के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा के दौरान गांव के गलियों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया कि हर घर तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभाएं।

बता दें तिरंगा यात्रा भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वतंत्रता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त या गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आसपास आयोजित की जाती है। हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना। हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने के साथ ही लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, सरपंच नागेंद्र बोर्झा, रामभुवन सार्वा, सचिव मदन सेन,श्रीमती सुलोचना साहू, पूर्व सरपंच शशी ध्रुव,हरीश साहू, महेश साहू,गिरवर भंडारी,पवन साहू, ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण एवं पंचायत कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई,








 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !