धमतरी में PMFME प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
पत्रकार उत्तम साहू
धमतरी/ जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आज PMFME प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में खाद्य प्रसंस्करण एवं उससे जुड़े संभावित उद्योगों की जानकारी, सरकारी सब्सिडी योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित सिन्हा एवं उद्योग प्रभारी एवं DRP धमतरी डॉ. संदीप मेश्राम ने प्रतिभागियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए उत्पाद की ब्रांडिंग, बिक्री एवं मार्केटिंग रणनीतियों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि उनका उद्योग व व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर दिव्य गोपालधाम संस्था प्रमुख डॉ. पोषण सिन्हा ने बताया कि कर्म योगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित उद्यमी भारत मिशन के अंतर्गत ऐसे लोगों को उद्यम से जोड़ा जाएगा, जो रोजगार स्थापित करना चाहते हैं। उन्हें सभी प्रकार का उद्यम प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य उद्यम प्रभारी डॉ. संदीप मेश्राम ने बताया कि उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान उद्यम भारत मिशन (NGO) के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ महतारी महिला संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू, पदाधिकारी, स्वावलंबी दीदी किरण सिन्हा, फगेश्वरी साहू, रानी विश्वकर्मा सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

