सिहावा पुलिस की कार्यवाही..सांकरा में 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

0

 

सिहावा पुलिस की कार्यवाही..सांकरा में 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

शराब बनाने का उपकरण व नकदी रकम सहित 4,700 का माल जब्त


       

          उत्तम साहू धमतरी, 24 सितम्बर 2025

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहावा ने बड़ी कार्यवाही की है। ग्राम कोरमुडपारा, सांकरा में दबिश देकर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण, ड्रम और 720 नगद सहित कुल लगभग 4,700 का माल जब्त किया गया।

            घटना का विवरण

थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरमुडपारा, सांकरा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के परछी में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बेच रहा है। टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसका नाम लक्ष्मीनाथ ध्रुव (36 वर्ष), पिता लीलाम्बर ध्रुव, निवासी कोरमुडपारा वार्ड 15, सांकरा बताया गया।

            आरोपी से बरामद सामग्री

01 सफेद प्लास्टिक जरकीन (10 लीटर क्षमता) – 10 लीटर महुआ शराब 02 सफेद प्लास्टिक जरकीन (5-5 लीटर क्षमता) – 10 लीटर महुआ शराब, कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 4,000) 04 छोटा नीला ड्रम (महुआ पाश से भरा हुआ) शराब बनाने के उपकरण 03 नग स्टील गिलास,बिक्री रकम 720 नगद➡ कुल बरामदगी : लगभग ₹4,700

                    वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

                       धमतरी- पुलिस का संदेश

धमतरी पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !