अंतरराष्ट्रीय कवि नूतन लाल साहू को मिला 2025 का साहित्य शिरोमणि सम्मान
उत्तम साहू
राजिम/ जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति नंदनी ओंकार साहू कौन्दकेरा के जन्म दिन के शुभ अवसर पर संभाग स्तरीय सेवानिवृत शिक्षकों एवं त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था,साथ ही साथ कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण,रक्त दान , नेत्र दान और वृक्षारोपण का भी आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम नंदनी ओंकार साहू एवं त्रिवेणी साहित्य समिति नवापारा राजिम के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ जिसमें जिला गरियाबंद क्षेत्र से सेवानिवृत शिक्षकगण,साहित्यकार,साहू समाज के पदाधिकारीगण, विभिन्न समाज के पदाधिकारीगण,राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाओं की उपस्थिति रही,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित साहू जी लोकप्रिय विधायक विधान सभा क्षेत्र राजिम,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,संदीप शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग रायपुर,मकसूदन लाल साहू बरीवाला,लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद,भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, रिकेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष राजिम,हरीश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष विकास खंड फिंगेश्वर, लाला राम साहू अध्यक्ष साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति,राधिका यादव सरपंच कौन्दकेरा के हाथों अंतराष्ट्रीय कवि नूतन लाल साहू को साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ओंकार साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए त्रिवेणी साहित्य समिति के सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा विशेष रूप से मोहनलाल साहू माणिकचंद,कोमल राम साहू,रोहित साहू माधुर्य सहित सभी सदस्यों का सक्रिय भूमिका रहा,कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार साहू प्रखर एवं किशोर निर्मलकर दोनों ख्यातिप्राप्त शिक्षकों ने किया।

