करेली बड़ी में सीएम ने दी 83 करोड़ की सौगात
नवीन महाविद्यालय,आईटीआई सहित अनेक घोषणाएं
उत्तम साहू धमतरी, 23 सितंबर।
मगरलोड/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल होकर 83 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंच से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन का रिमोट से शुभारंभ किया और ‘लखपति दीदी/महतारी सदन’ तथा ‘माँ अभियान’ पुस्तिका का विमोचन किया।
✦ कार्यक्रम की मुख्य बातें
51 महतारी सदन का शुभारंभ,ग्राम संपदा ऐप व नागरिक सूचना पटल (QR Code) की लॉन्चिंग,दो लाख महिलाओं की वर्चुअल सहभागिता,रामलला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख,मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया
✦ बड़ी घोषणाएं
करेली बड़ी में नवीन महाविद्यालय की स्थापना
कुरूद के जी. जामगांव में नवीन आईटीआई की स्वीकृति
करेली बड़ी + खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा
कुरूद व भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना विस्तार (30 करोड़)
भेण्डरी–बरोंडा एनीकट निर्माण (45 करोड़)
कुरूद को नगरपालिका परिषद् का दर्जा
कुरूद : 2 करोड़, भखारा : 1.5 करोड़ विकास कार्यों हेतु
खट्टी एनीकट मरम्मत के लिए 5 करोड़
✦ नेताओं के संबोधन
मुख्यमंत्री श्री साय : मातृशक्ति को सशक्त करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा : महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त।
विधायक अजय चंद्राकर : क्षेत्र में विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री को।
इस मौके पर नगरी मगरलोड व कुरुद के भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि सहित जिले के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे

