धमतरी पुलिस के दो एएसआई को मिली पदोन्नति

0

 

✦ धमतरी पुलिस के दो एएसआई को मिली पदोन्नति

✦ उप निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत, एसपी ने लगाई स्टार


                   उत्तम साहू 22 सितम्बर 2025

धमतरी। पुलिस मुख्यालय रायपुर से आदेश जारी होने के बाद धमतरी जिले में तैनात सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन एवं दक्ष कुमार साहू को योग्यता सूची एवं वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने दोनों अधिकारियों को स्वयं स्टार लगाकर अलंकृत किया और मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


एसपी परिहार ने कहा > “धमतरी पुलिस सदैव कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनती अधिकारियों का सम्मान करती है। पदोन्नति न केवल अधिकारियों की उपलब्धियों का परिणाम है बल्कि यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।”

पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने अपने वरिष्ठों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।

इस मौके पर एसपी ऑफिस में मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !