मगरलोड.ब्रम्हकुमारीज योगाशक्ति भवन में त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

0

 मगरलोड.ब्रम्हकुमारीज योगाशक्ति भवन में त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित 

परमात्मा का ज्ञान अंधश्रद्धा नहीं, तर्कसंगत ज्ञान : ब्रम्हा कुमारी सरिता दीदी 

उत्तम साहू 

मगरलोड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड के योगाशक्ति भवन में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।




मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोकर्ण साहू, जिला सदस्य टिकाराम कंवर, मीना साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष राखी साहू और नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश साहू मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष बंधीर साहू ने की।




इस अवसर पर अरुण सार्वा ने कहा कि सभी मनुष्य एक पिता की संतान हैं। हमारी भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की राह पर चलती है, जिससे पूरा विश्व एक परिवार माना जाता है।

राजयोगिनी सरिता बहन ने कहा कि अध्यात्म और विज्ञान में कोई विरोध नहीं है। अध्यात्म का ज्ञान ही जीवन को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का ज्ञान तर्कसंगत है, जो अंधविश्वास से परे है। यहां राजयोग की शिक्षा दी जाती है, जो सिर्फ व्याख्यान नहीं बल्कि व्यवहारिक रूप से जीवन को प्रभावित करती है।

गोकर्ण साहू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार जीवन के मूल स्तंभ हैं और ब्रह्माकुमारी संस्था इन क्षेत्रों में लोगों को सही मार्ग दिखा रही है।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को भोजन कराया गया। संस्था के सदस्यों ने ‘परमात्मा का सत्य परिचय’ नामक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सरपंच, पंच, समाजसेवी और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !