दुगली वनांचल के बेटों-बेटियों ने राज्य स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता में रचा इतिहास

0


दुगली वनांचल के बेटों-बेटियों ने राज्य स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता में रचा इतिहास



उत्तम साहू 

दुगली (नगरी)। 25 वीं स्कूल खेल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, रायपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या परिसर दुगली के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल विद्यालय बल्कि नगरी विकासखण्ड और संपूर्ण धमतरी जिले का मान बढ़ा है।

प्रतियोगिता में राज्यभर से आई चुनिंदा टीमें आमने-सामने हुईं, जिनमें दुगली के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने दमदार प्रदर्शन से सभी वर्गों में बाज़ी मार ली।


🏆 विजेता खिलाड़ी,बालक वर्ग

अंडर–14 : भावेश कुमार सिन्हा, जयंता यादव, साहिल साहू,अंडर–17 : दीपेश कुमार नेताम, राहुल विश्वकर्मा, देवेश कैंवर्त, सूर्या, दुष्यंत कुमार,अंडर–19 : सोमेश्वर मरकाम, नवीन कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार

         बालिका वर्ग

अंडर–14 : कामिनी ध्रुव, भीतेश्वरी नेताम, मंजू जुर्री, कुमुदनी सामरथ, भूमिका वट्टी,अंडर–17 : पंकेश्वरी कोड़ोपी,अंडर–19 : चन्द्रमणी उइके, सुनीता जुड़ी, लक्ष्मी मरकाम


कठिन परिस्थितियों में बड़ी उपलब्धि

दुगली में स्क्वैश कोर्ट न होने के कारण छात्र-छात्राएँ क्लास रूम को ही अस्थायी कोर्ट बनाकर अभ्यास करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने राज्य स्तर पर शानदार जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि जज़्बा और मेहनत हो तो किसी भी चुनौती को हराया जा सकता है।


विद्यालय परिवार, प्राचार्य श्री लालित कुमार सोम एवं सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा—

“हमारे बेटा-बेटियों ने साबित किया कि सच्चे प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह नगरी विकासखण्ड ही नहीं, पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व की बात है।”


अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की शुभकामनाएँ

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.आर. साहू, क्रीड़ा प्रभारी खे्मराज साहू, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक थॉमस पॉल, खोमन सिंह सहारे, अशोक कुमार गजबल्ला, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल एवं सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शकीला देवदास ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।


शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बंशी लाल सोरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे बच्चे पूरे प्रदेश में धमतरी का परचम लहराएँगे। यह हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है।”


        प्रशिक्षकों का अहम योगदान

खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में व्यायाम शिक्षिका श्रीमती गोपिका बारिक एवं स्क्वैश प्रशिक्षक श्री केशव कुमार जलक्षत्री का विशेष योगदान रहा। इनके मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।


              स्थायी स्क्वैश कोर्ट की मांग

विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दुगली में स्थायी स्क्वैश कोर्ट का निर्माण कराया जाए, ताकि वनांचल के इन होनहार खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन मिल सकें और वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकें।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !