📢 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बड़ी घोषणा ➡️ दो चरणों में चुनाव

0

 📢 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बड़ी घोषणा

➡️ दो चरणों में चुनाव




पहला चरण: 🗳️ 6 नवंबर 2025

दूसरा चरण: 🗳️ 11 नवंबर 2025

नतीजे घोषित होंगे: 14 नवंबर 2025

दिल्ली/ बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा। 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की है। अब मतदाता सीधे अपने बीएलओ से बात कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।

बस अपने जिले का STD कोड लगाकर +91-STD Code-1950 डायल करें। जैसे, पटना के लिए नंबर होगा +91-612-1950।

इसके अलावा, ECINet ऐप के जरिए भी मतदाता अपने BLO से कॉल बुक कर सकते हैं।

बिहार में इस बार 90 हज़ार से ज्यादा BLOs, 243 EROs और 38 DEOs की नियुक्ति की गई है।

चुनाव आयोग का दावा है कि इन इंतज़ामों से चुनाव और पारदर्शी और मतदाता-हितैषी होंगे।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !