जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने दी जिलेवासियों को दीपावली की बधाई 🌟 🌟
उत्तम साहू
धमतरी/नगरी – जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने प्रदेश और जिलेवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। दीपों की यह ज्योति हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करती है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली को स्वदेशी भावना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं। गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और विकास की नई रोशनी लेकर आएगा तथा हर घर में आनंद, शांति और उजाला फैलाएगा।

