नगरी में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस-भाजपा जनप्रतिनिधि एक साथ, दी श्रद्धांजलि

0

 


नगरी में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस-भाजपा जनप्रतिनिधि एक साथ, दी श्रद्धांजलि


उत्तम साहू दिनांक 2 अक्टूबर 2025

नगरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को नगर के बाल उद्यान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजनीति की दोनों प्रमुख धाराओं कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधि एक मंच पर दिखाई दिए।



कार्यक्रम में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, नगरपंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा सहित जनप्रतिनिधियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने कहा कि 2 अक्टूबर केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि गांधी और शास्त्री जी के विचारों को अपने जीवन और समाज में उतारने का अवसर है।



विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। नगरपंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि आज जरूरत है उनके आदर्शों को व्यवहार में अपनाने की।


सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विचार साझा करते हुए कहा कि 


“2 अक्टूबर वह दिन है जब एक साधारण सा व्यक्ति सत्य और अहिंसा की ताकत से असाधारण बन गया। महात्मा गांधी ने सिखाया कि समाज में बदलाव लाने के लिए ताक़त नहीं, बल्कि सच्चाई और धैर्य चाहिए।”


कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने गांधी-शास्त्री जयंती पर संकल्प लिया कि वे सदैव सत्य के साथ खड़े रहेंगे, अहिंसा और संवाद को बढ़ावा देंगे तथा समाज को बेहतर दिशा देने में सक्रिय योगदान देंगे।


इस अवसर पर कांग्रेसी भानेंद्र ठाकुर भूषण लाल साहू निकेश ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, वरिष्ठ भाजपाई मोहन नाहटा, नागेंद्र शुक्ला,कमल डागा, रुपेंद्र साहू रामगोपाल साहू गुरु साहू नगरपंचायत अधिकारी यशवंत वर्मा, नगरपंचायत के सभी 15 पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और नगरपंचायत के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !