No title

0


नोनबिर्रा में दशहरा उत्सव एवं डांस प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को 




हरदीबाजार। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा बाजार चौक में दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम समिति की ओर से डांस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार 2 अक्टूबर को रात 7 बजे से किया जाएगा।


कार्यक्रम में ग्रुप डांस श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 7,000 रुपये रखा गया है। वहीं एकल/युगल डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 3,000 रुपये निर्धारित है।


आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती पुष्पलता गोपाल सिंह, उपसरपंच दुर्गेश यादव, सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन, रोजगार सहायक हरनारायण यादव शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव करेंगे। उपाध्यक्ष पुखराज दुबे एवं अजय सिंह राजपूत, सचिव श्रीराम, सहसचिव मनीष कंवर व विष्णु श्रीवास तथा किशोर कुमार कुलदीप ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !