नगरी- रामलला दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

0

 

नगरी- रामलला दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना




उत्तम साहू 

नगरी। जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत नगरी से 30 श्रद्धालुओं का जत्था आज अयोध्या धाम में भव्य रामलला दर्शन के लिए रवाना हुआ।

जत्थे को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, सभापति राजेश नाथ गोसाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, वरिष्ठ भाजपाई कमल डागा, नागेन्द्र शुक्ला, हूमित लिंमजा, पार्षद चेलेश्वरी साहू, शंकर देव, देवचरण ध्रुव, मोनू साहू व दीपक साहू की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ दीं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि “आप सभी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें अयोध्या धाम में रामलला के भव्य दर्शन का अवसर मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों रामभक्तों का सपना साकार किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “छत्तीसगढ़ के मुखिया आदरणीय विष्णुदेव साय जी ने रामलला दर्शन यात्रा की शुरुआत कर एक श्रवण कुमार पुत्र का कर्तव्य निभाया है। इस यात्रा से बुजुर्गजन और युवा साथी सभी को जीवन में आशीर्वाद व नई ऊर्जा मिलेगी।”


मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित बोरझा ने यात्रियों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की अपील की।

शुभकामनाओं और मंगलकामनाओं के बीच श्रद्धालुओं का जत्था बस द्वारा रायपुर तक और वहाँ से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !