बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोप, बोरई थाने में FIR दर्ज..पार्टी ने किया पद से बर्खास्त

0

 

बेलर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोप, बोरई थाने में FIR दर्ज..पार्टी ने किया पद से बर्खास्त



उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलरगांव मनोहरदास मानिकपुरी पर ग्राम कसपुर की एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बोराई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, धारा 331(2) और घर में जबरन घुसने की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।


जानकारी के अनुसार घटना 3 अक्टूबर को हुई। महिला का कहना है कि आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में घुसा और पीछे से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह लाल रंग की महिंद्रा TUV गाड़ी में बैठ कर मौके से फरार हो गया।


थाना बोराई प्रभारी ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। इस घटना से आदिवासी समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।


इस बीच भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मानिकपुरी को तत्काल मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सुरक्षा के मामलों में “शून्य सहनशीलता की नीति” पर चलती है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !