बिजली बिल वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कल मंगलवार को
छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज़ अब सड़कों पर गूंजेगी!
उत्तम साहू
नगरी/ राज्य में बढ़ती बिजली दरों, आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की धान खरीदी में लापरवाही तथा माडम सिल्ली बांध से पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी कल सुबह राज्यव्यापी आंदोलन के तहत एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम आयोजित करेगी।
यह कार्यक्रम मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से कर्राघाटी चौक (राजेश आनंद तल्लेवार पेट्रोल पंप के पास), नगरी में आयोजित होगा।
इस आंदोलन में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक अशोक सोम, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता गण शामिल होंगे।
कांग्रेस ने घोषणा की है कि यह धरना प्रदर्शन प्रदेश की जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह आंदोलन निर्णायक रूप लेगा।

