अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस चालक की नियमित तैनाती.. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
उत्तम साहू 1अक्टूबर 2025
धमतरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रशासन लगातार प्रयासरत है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलाडोंगरी में एम्बुलेंस सेवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आदेश क्रमांक 2025/444/धमतरी, दिनांक 22 सितम्बर 2025 के अनुसार श्री दुष्यंत कुमार साहू को एम्बुलेंस चालक के रूप में नियमित ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है। वे निरंतर सेवाओं में उपस्थित रहकर आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
हाल ही में एक समाचार पत्र में तथ्यों की पुष्टि किए बिना प्रकाशित भ्रामक जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग इस समाचार का खंडन करते हुए स्पष्ट करता है कि एम्बुलेंस सेवाएँ पूर्णतः सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में एम्बुलेंस सेवाएँ 24 घंटे सक्रिय रहकर आपात स्थिति में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को लाभ पहुँचा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग आमजन से अपील करता है कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएँ। जिला प्रशासन जनहित के कार्यों में पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

