धर्मांतरण के बाद घर वापसी..यादव समाज की एकजुटता ने रचा नया अध्याय
उत्तम साहू दिनांक : 06 अक्टूबर 2025
नगरी/ ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलरबाहरा में यादव समाज द्वारा घर वापसी का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। यहाँ के श्री सरजू राम यादव एवं उनके परिवार ने अज्ञानवश ईसाई धर्म अपना लिया था, किंतु समाज के सतत संवाद, समझाइश और मार्गदर्शन के फलस्वरूप उन्होंने पुनः अपने मूल धर्म एवं सामाजिक परंपरा में वापसी की है। यह घटना समाजिक एकता और जागरूकता का सशक्त प्रतीक बनी है।
घटना का विवरण
लगभग छह माह पूर्व धर्मांतरण करने वाले इस परिवार से यादव महासभा सिहावा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने धैर्यपूर्वक संवाद कायम रखा। समाज के वरिष्ठजनों ने न केवल परिवार को सही जानकारी दी बल्कि पारंपरिक धार्मिक मूल्यों का महत्व भी समझाया।
समाज की बातों से प्रभावित होकर श्री सरजू राम यादव ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए अपने कुल धर्म में वापस लौटने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर ग्राम बेलरबाहरा में एक विशेष बैठक एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासी एवं यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत पारंपरिक इष्टदेव पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों से हुई। तत्पश्चात परिवार ने समाज के समक्ष अपनी त्रुटि स्वीकार कर क्षमा याचना की और विधिवत घर वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों की भूमिका
इस महत्वपूर्ण अवसर को सफल बनाने में यादव समाज के निम्न पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा—
रामसिंह यादव (सभापति, बेलरबाहरा) अंकालू राम यादव (अध्यक्ष, भोथली परिक्षेत्र) नरेश यादव (उपाध्यक्ष, भोथली) हरीश यादव (कोषाध्यक्ष, घटुला) गजानंद आहिर (सचिव, तुमड़ीबहार) प्रहलाद यादव (संरक्षक, फारसिया) गोवर्धन यादव (पाडरवही) छतर यादव (सलाहकार) माखन यादव (वार्ड पंच, तुमड़ीबाहर) बरसन यादव (गोरेगांव) गोकूल यादव (फरसिया) कुंजल यादव (नवागांव) जगन्नाथ यादव (भोथली) कीर्तन यादव (भैंसासंकरा)
महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ की उपस्थिति
महिला प्रकोष्ठ से: मीनाक्षी यादव (अध्यक्ष, तुमड़ीबाहर) मीना बाई यादव (संरक्षक, इच्छापुर) संतोषी यादव, रामेश्वरी यादव (जिला महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी)
युवा प्रकोष्ठ से- डी.के. यादव (युवा प्र.प्रदेश उपाध्यक्ष, सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ एवं जिलाध्यक्ष, युवा प्र. जिला धमतरी) देवचरण यादव (अध्यक्ष, तुमड़ीबहार) जीवन यादव (उपाध्यक्ष, गोरेगांव) विष्णु यादव (कोषाध्यक्ष, पांडरवाही)
यादव समाज का संदेश
इस आयोजन में उपस्थित यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज की एकता, दृढ़ संकल्प और धैर्यपूर्ण संवाद से किसी भी व्यक्ति को पुनः अपनी संस्कृति एवं आस्था से जोड़ा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में समाज ने संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कुल, धर्म और संस्कृति की पहचान बनाए रखनी चाहिए तथा गर्वपूर्वक उसका पालन करना चाहिए।
यह घटना न केवल बेलरबाहरा ग्राम के लिए, बल्कि समूचे यादव समाज के लिए एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है।


