बेलरगांव भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार.. भेजे गए जेल

0

 


बेलरगांव भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार.. भेजे गए जेल 



उत्तम साहू 

नगरी (धमतरी)। बोरई थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  


पुलिस के अनुसार, घटना 3 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे की है। मनोहरदास मानिकपुरी पानी मांगने के बहाने आदिवासी महिला के घर पहुंचा था। महिला जब रसोई में पानी लेने गई, तभी आरोपी ने पीछे से पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।  


स्थानीय पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। कई दिनों तक फरार रहने के बाद अंततः पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !