छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पाटन ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित — चेतन परिहार बने अध्यक्ष

0

 


छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पाटन ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित..चेतन परिहार बने अध्यक्ष


उत्तम साहू 

पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक स्तरीय चुनाव हाल ही में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर चेतन सिंह परिहार को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया रेस्ट हाउस पाटन में सम्पन्न हुई, जहां दुर्ग जिला पर्यवेक्षक रामकृष्ण साहू ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र प्रदान किया।



बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए—

🔹 अध्यक्ष – चेतन सिंह परिहार

🔹 उपाध्यक्ष – खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु

🔹 सचिव – राजकुमार बघेल

🔹 सह-सचिव – यादराम साहू

🔹 सलाहकार – कमलेश कुमार साहू, कृष्ण कुमार शर्मा, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, टेकराम चंद्राकर

🔹 संगठन मंत्री – चंद्रशेखर साहू

🔹 मीडिया प्रभारी – अंकेश्वर प्रसाद महिपाल

🔹 कार्यकारिणी सदस्य – टोकेंद्र कुमार बिजौरा, महाबीर निषाद, ऋषि कुमार साहू, टेकराम साहू, किशोर कुमार कुर्रे, शेषनारायण निषाद, दुलेश्वर कुमार टंडन, पुरुषोत्तम ध्रुव


महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी:

अध्यक्ष – श्रीमती रचना वर्मा

उपाध्यक्ष – श्रीमती हर्षलता साहू

सचिव – श्रीमती मनीषा गौतम

सह-सचिव – श्रीमती शशिकला कुर्रे

सदस्य – श्रीमती हेमलता आडिल, श्रीमती रजनी वर्मा, श्रीमती मनीषा देशमुख, श्रीमती गीता चतुर्वेदानी


बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण और शैक्षणिक वातावरण के सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार देवांगन, सुनील कुमार बघेल, चंद्रप्रकाश ध्रुव, झम्मन सिंह, सुधारू राम निषाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !