🔹 मगरलोड क्षेत्र के ग्राम लुगे में विजयादशमी कार्यक्रम के दौरान विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट..मगरलोड पुलिस ने तत्काल दर्ज किया अपराध
🔹 सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति को हायर सेंटर किया गया रिफर, तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
उत्तम साहू दिनांक : 04 अक्टूबर 2025
मगरलोड/ 02 अक्टूबर को ग्राम लुगे में विजयादशमी कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति माता शीतला मंदिर की डांग निकाले जाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद 03 अक्टूबर को द्वारिका प्रसाद नेताम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संदेश पोस्ट किया।
इससे क्षुब्ध होकर दूसरा पक्ष उनके घर पहुंचा और शाम को लगभग 9 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में द्वारिका प्रसाद एवं वीरेन्द्र साहू को सिर में चोटें आईं, जिनमें से वीरेन्द्र साहू को हायर सेंटर रिफर किया गया। विपक्षी पक्ष के चार लोगों को भी साधारण चोटें आईं।
प्रार्थी शेखर साहू (उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम लुगे) की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड ने अपराध क्रमांक 147/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी 1. चेतन साहू (33 वर्ष) 2. ओंकार साहू (40 वर्ष) 3. चोखेलाल साहू (43 वर्ष) सभी निवासी ग्राम लुगे, थाना मगरलोड, जिला धमतरी।
पुलिस की अपील :
धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। किसी भी स्थिति में कानून हाथ में न लें।

