मुख्यमंत्री निवास में फिर से गूंजेगी जनता की आवाज — 13 नवंबर से दोबारा शुरू होगा जनदर्शन

0

 मुख्यमंत्री निवास में फिर से गूंजेगी जनता की आवाज 13 नवंबर से दोबारा शुरू होगा जनदर्शन



रायपुर। जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का सिलसिला एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं प्रदेशवासियों की बातें सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।


जनता की आवाज को सीधे सुनने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के इस जनदर्शन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री साय की जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शी शासन की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि— “हर आवेदन को गंभीरता से लें और शीघ्र निराकरण करें, ताकि किसी को भी अपने हक के लिए इंतजार न करना पड़े।”


राज्य सरकार की यह पहल न केवल प्रशासन को जनता के करीब लाने का प्रयास है, बल्कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को भी मजबूत करती है।

13 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में एक बार फिर वही दृश्य देखने को मिलेगा—लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचेंगे, और सीएम साय ध्यान से सुनते हुए समाधान का रास्ता दिखाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !