धमतरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन

0


धमतरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन

देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ आमदी से गांधी चौक तक निकली पदयात्रा



उत्तम साहू 

धमतरी, 08 नवम्बर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के नगर पंचायत आमदी में आज भव्य “यूनिटी मार्च” (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा आमदी से प्रारंभ होकर पोटियाडीह, मुजगहन, रत्नाबांधा, छत्रपति शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर, महापौर धमतरी श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्री इंदर चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।



मार्ग में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा नुक्कड़ सभा और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।



प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा “सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च देश की एकता, अखंडता और विकास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।”

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”

विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा “यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।”

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा “नगर में इस प्रकार के आयोजन नागरिक सहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ाते हैं। यह धमतरी जिले की सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।”


कार्यक्रम के समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई, अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
अंत में उपस्थित जनसमूह, स्कूली बच्चों और नागरिकों ने मिलकर एक स्वर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा लगाते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !