जनजाति मोर्चा 15 को मनाएगी बिरसा मुंडा की जयंती

0

 जनजाति मोर्चा 15 को मनाएगी बिरसा मुंडा की जयंती 

     गौरव दिवस पर अपने घरों में दीपक जलायेंगे 


उत्तम साहू 

नगरी/ जनजाति गौरव दिवस - बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती मनाने के संबंध में दुगली में कार्यशाला में चर्चा करते हुए जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम एवं महामंत्री रामखिलावन कंवर ने बताया कि "जनजाति गौरव दिवस" इस वर्ष भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा प्रत्येक जनजाति क्षेत्र, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, महाविद्यालयों, जनजाति छात्रावासों में मनाया जाएगा। इस हेतु विभिन्न चौक चौराहों, महापुरुषों की मूर्तियों का रंग रोगन व स्वच्छता कार्यक्रम चलाने, जनजाति छात्रावासों और महाविद्यालयों में जनजाति महापुरुषों का जीवन वृतांत बताया जाएगा। कार्यशाला में राजनीतिक दृष्टि से संगठन में हमारे सदस्यों की उपयोगिता व भूमिका के साथ ही जिले में जनजाति समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण कैसे हो इस पर चर्चा हुई ।

इस संबंध में जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण सोमवार को जिला कलेक्टर धमतरी से मिलकर धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजाति गौरव दिवस मनाने के संबंध में चर्चा करेंगे एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर जिलाधीश का ध्यान आकृष्ट करायेंगे । 

कार्यशाला में विशेष रूप से भाजपा जिला मंत्री धमतरी श्रीमती दिनेश्वरी नेताम जी, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव जी, धमतरी नगर निगम के राजस्व सभापति एवं जनजाति मोर्चा धमतरी के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल नेताम जी, प्रदेश के मोर्चा पदाधिकारीद्वय श्रीमती ईश्वरी नेताम जी, सुरेंद्र ध्रुव जी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजाराम मांडवी जी, कुकरेल अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष/नगरी जनपद के सभापति प्रेम सिंह सलाम जी, जिला कार्यकारिणी एवं सरपंच गट्टासिल्ली रामकुमार सामरथ जी, शिव नेताम जी कोषाध्यक्ष जिला गोड़ समाज, मगरलोड जनपद के पूर्व सदस्य एवं मगरलोड गोड़ समाज तहसील के अध्यक्ष नारायण सिंह ध्रुव जी, अध्यक्ष वन अधिकार समिति दुगली देवेंद्र कुमार मंडावी जी, शंकरदाह की सरपंच श्रीमती रानी गौतम जी, श्रीमती भूमिका कोराम जी सदस्य आदिवासी समाज एवं मोर्चा के अन्य सदस्यग्ण कार्यशाला में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने दिनांक 13,14 व 15 नवंबर को सभी अपने अपने घरों में दीप जलाकर रोशनी करने निवेदन किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !