भालू चढ़ा इमली के पेड़ पर, गांव में मचा हड़कंप – वन विभाग की टीम मौके पर
उत्तम साहू
धमतरी। नगरी ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भालू घर के बाड़ी में लगे इमली के पेड़ पर चढ़ गया। सुबह जब ग्रामीणों ने भालू को देखा तो घबराकर उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी।
सरपंच ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
ग्रामीणों को एहतियातन पेड़ के पास न जाने की हिदायत दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग की टीम पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

