✳️विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए चयनित हुए नोकेश्वर यादव ✳️
नगरी ब्लॉक के छात्र ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
उत्तम साहू
नगरी, धमतरी/ वनांचल क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा के कक्षा 11वीं के छात्र नोकेश्वर यादव पिता लिलम्बर यादव का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के लिए हुआ है। नोकेश्वर पूर्व में शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबहार के छात्र रह चुके हैं, जहां उन्होंने कक्षा 9वीं और 10वीं (सत्र 2024–25) तक अध्ययन किया था।
नोकेश्वर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय, जिला स्तरीय में प्रथम, तथा संभागीय (जोन) स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (जसपुर) में प्रवेश पाया है। उनके मॉडल का विषय है – “जल संरक्षण एवं प्रबंधन – ग्रामीण क्षेत्रों में कवेलू मकानों में जल संरक्षण के उपाय”।
पूर्व में भी वे जिला स्तरीय ‘जल जागर’ कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
राज्य स्तर पर चयन की इस उपलब्धि पर सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने नोकेश्वर यादव को बधाई दी है। बधाई देने वालों में डी.के. यादव (युवा अध्यक्ष सिहावा क्षेत्र), अध्यक्ष नंद यादव, डोमेन्द्र यादव, चंद्रभान यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रवीण यादव, अंकालु यादव, माखन यादव, जागेंद्र यदु, व्याख्याता बी. यदु, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनमती यादव, मोहित यादव आदि शामिल हैं।
इसके अलावा शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबहार के प्रभारी प्राचार्य आर.के. चिंडा, व्याख्याता तोकेश्वर सिन्हा, पुहूपदास मानिकपुरी, अक्षय जैन, नंदनी ठाकुर, डिगेश्वरी साहू, महेश्वरी साहू, अमृत बरला (सहायक ग्रेड-3), एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष वोसित कौशल, जनपद सदस्य सिरधन सोम, सरपंच बेलर बाहरा नरेश मांझी सहित ग्राम पंचायत ठेनही के प्रतिनिधियों ने भी छात्र की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस उपलब्धि ने न केवल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा बल्कि पूरे नगरी अंचल और धमतरी जिले का गौरव बढ़ाया है।

